राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा अजमेर की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आपत्तिजनक फोटो डालने पर रोष जताया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर लोकबंधु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश माली सैनी महासभा के अध्यक्ष हेमराज खारोलिया व प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गहलोत सहित कार्यकर्ताओ ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो पर कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा कांट छांट करके सोशल मिडिया पर वायरल किया गया है। जिससे राजस्थान के छत्तीस कौमों में रोष है। ऐसे में राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा अजमेर की ओर से असामाजिक तत्वों पर तुरन्त कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अजमेर के सावित्री बाई फूले सर्किल पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओ ने बताया कि फोटो सामाजिक द्वेषता फैलाने के उद्देश्य से सोशल मिडिया पर वायरल की गई है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर बदमाशों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। पढें ये खबर भी… तहसील राजस्व लेखाकार के डॉक्युमेन्ट्स सत्यापन 8 से:राजस्व मंडल अजमेर में होगी 179 कैंडिडेट्स के प्रमाण पत्रों की जांच कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2023 के तहत तहसील राजस्व लेखाकार पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कार्यक्रम राजस्व मण्डल अजमेर में आगामी 08 व 9 जनवरी को किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


