कुमारधुबी में एक ही रात में 13 घरों में चोरी:फायरब्रिक्स कॉलोनी में 9 और फिटर लाइन में 4 घरों को निशाना बनाया, 5 लाख की चोरी

कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत में स्थित फायरब्रिक्स कॉलोनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात चोरों ने नौ घरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। इसके साथ ही फिटर लाइन के चार घरों में भी चोरी की कोशिश की गई। हालांकि, वहां से कुछ नहीं मिला। घटना उस समय हुई, जब अधिकांश लोग अपने रिश्तेदारों के यहां सो रहे थे। पीड़ित राम सिंह के घर से कान का झुमका, चैन, पायल, मांगटिका और नगद राशि समेत करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी हुई। वहीं, शिवपूजन सिंह के घर से नगद और जेवर समेत सवा लाख की संपत्ति गायब हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है स्थानीय निवासी उमेश चौधरी के अनुसार फायरब्रिक्स में यह पहली बार हुई घटना है। उन्होंने संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यु एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इससे पहले 10 सितंबर को बागानधौड़ा क्षेत्र में भी आठ घरों में इसी तरह की चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *