मंडी में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत:लैंडस्लाइड से गिरा मकान; एक परिवार के 5 लोग मलबे में दबे, 2 को जिंदा निकाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निहरी में मंगलवार की सुबह 5 बजे लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया। इसकी चपेट में आने से परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सूचना के अनुसार, निहरी की बोई पंचायत के ब्रगटा गांव में सुबह के वक्त पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में खूबराम का मकान आ गया। मकान ढहने से 5 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में खूबराम की बेटी, दोहता और भाभी की मौत हो गई। मृतक की पहचान तांगू देवी (64) पत्नी जयसिंह, कमला देवी (33) पत्नी देवराज और भीम (8 महीने) पुत्र देवराज की मौत हो गई। खूबराम और दर्शनू देवी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेजे शव हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। तीनों मृतकों के शव नजदीक के सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को भेज दिए गए है। आज भी बारिश का अलर्ट बता दें कि, मंडी में रात में भारी बारिश हुई। इससे नदी-नाले फिर से उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज(मंगलवार को) भी तेज बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, नदी नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी कर रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *