अबोहर में 16 वर्षीय नाबालिग संग कुकर्म करने की कोशिश:अस्पताल में भर्ती, चोरी का आरोप लगाकर बदमाशों ने रास्ता रोका

अबोहर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित कुकर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार, कल रात वह अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। एक बाग के पास गांव के दो प्रमुख व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर उस पर चोरी का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुकर्म का प्रयास किया। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। रात करीब एक बजे वह किसी तरह वहां से भाग निकला। इसके बाद उसकी बुआ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के फार्मासिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि पीड़ित की प्राथमिक जानकारी संबंधित थाने को भेज दी गई है। पुलिस के आने पर मेडिकल जांच कर सैंपल भेजे जाएंगे। दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक अपने साथियों के साथ बाग में किन्नू चोरी करने आया था। उन्होंने उसे किन्नू के गट्ठों के साथ पकड़ा था। उनका आरोप है कि युवक उन्हें फंसाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *