फरीदकोट में हेरोइन बेचते तीन तस्कर गिरफ्तार:दो कंप्यूटर कंडे, हेरोइन-देसी पिस्तौल समेत ड्रग मनी बरामद, एक साथी फरार

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह (जोगियां वाली बस्ती, फरीदकोट), जगजीत सिंह (जीवन नगर, गली नंबर 02, फरीदकोट) और लवप्रीत सिंह (बलबीर बस्ती, फरीदकोट) के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों से 280 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल 32 बोर, 05 जिंदा कारतूस, 5100 रुपए ड्रग मनी, 02 कंप्यूटर कंडे और 04 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की टीम ने पीछा कर दबोचा पुलिस ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान जोगियां वाली बस्ती में दीवार के पास बैठे 4 व्यक्ति दिखाई दिए, जिनमें से 2 व्यक्तियों मनजीत सिंह और जगजीत सिंह को मौके पर ही काबू कर लिया गया तथा 02 व्यक्ति मौके से भाग गए। जिनका पुलिस पार्टी द्वारा पीछा कर एक आरोपी लवप्रीत सिंह को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। जब इन आरोपियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से हेरोइन, ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडे बरामद हुए और लवप्रीत सिंह से 1 देसी पिस्तौल 32 बोर और 05 कारतूस भी पकड़े गए। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के 4 मोबाइल भी जब्त कर लिए है। सरगना को 10 साल कैद-डीएसपी डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इन सभी के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नशा तस्करी में संलिप्त इस गिरोह का सरगना मनजीत सिंह है जिसके खिलाफ पहले भी थाना सदर फरीदकोट में नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें कोर्ट द्वारा उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। उक्त आरोपी अप्रैल 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उन्होंने बताया कि अब इन आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर बरामद हेरोइन व हथियार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *