कार में ‘विधायक नरहरपुर’ लिखवाकर मचाया उत्पात:कांकेर में 2 बाइक को मारी टक्कर, राहगीर को भी रौंदा; गिरफ्तार

कांकेर जिले में एक शख्स ने अपनी कार पर फर्जी विधायक का बोर्ड लगाकर खूब उत्पात मचाया। शराब के नशे में युवक ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड पर दो बाइकों को टक्कर मार दी और एक राहगीर को भी टक्कर मारते हुए चोट पहुंचाई। मामला भानूप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि नरहरपुर नाम की कोई विधानसभा सीट कांकेर जिले में है ही नहीं। नरहरपुर एक ब्लॉक है जो कांकेर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर आकाश नायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश संजयपारा का रहने वाला है। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच की तो उस पर भारत का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और ‘विधायक नरहरपुर’ लिखा बोर्ड मिला। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग फर्जी सरकारी पहचान का इस्तेमाल कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *