एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती:हाथ में पट्टी, चेहरे पर सूजन, फैंस ठीक होने की कर रहे कामना

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हैं। उनके एक हाथ में पट्टी बंधी नजर आई तो वहीं दूसरे हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दी। चेहरे पर सूजन भी है। विक्की जैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्टर समर्थ जुरेल ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए विक्की जैन के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की। समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन का वीडियो शेयर किया। वीडियो में विक्की जैन के हाथ में पट्टी बंधी दिखाई दी और बाएं हाथ में ड्रिप लगी नजर आई। वीडियो में अंकिता लोखंडे भी नजर आईं। बता दें कि एक दुर्घटना में उनके हाथ में कांच घुस गया था और उन्हें 45 टांके लगाने पड़े थे। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के फैंस भी विक्की के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अब तक 3 रियलिटी शोज ‘बिग बॉस 17’, ‘स्मार्ट जोड़ी’ और ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, में साथ नजर आ चुके हैं। बिग बॉस में उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 2021 में शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने करीब 3 साल तक डेट किया था और 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *