धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नादनपुर थाना पुलिस ने बड़रिया गांव के पास पार्वती बांध की तरफ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदनसिंह (35) के रूप में हुई है। वह बड़रिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल कन्हैया लाल, कॉन्स्टेबल सियाराम और भैरोंसिंह शामिल थे। थानाधिकारी घनश्याम के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट या रील शेयर करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


