धरियावद में वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला:ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, अवैध कब्जे पर रोक की मांग, ग्रामीणों को मिल रही धमकियां

प्रतापगढ़ के धरियावद स्थित नागलिया कलां के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व और बाहरी लोग वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। ये लोग पेड़ों की कटाई कर जमीन को बेचने का कारोबार चला रहे हैं। इससे जंगल और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें गाली-गलौज, मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मोतीया पुत्र पाचीया मीणा और बाबरू पुत्र अर्जुन मीणा पर वन भूमि पर कब्जा करने और बेचने का आरोप है। 21 अगस्त को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी धरियावद, वन विभाग और पुलिस को शिकायत की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ वन विभाग कर्मियों पर कब्जाधारियों से मिलीभगत का आरोप भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जंगल क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग की मांग की है। साथ ही धमकी झेल रहे ग्रामवासियों को सुरक्षा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *