फाजिल्का में फिर बढ़ा सतलुज का जलस्तर:सड़क से संपर्क टूटा, फसलें डूबी; लोग बोले-पाकिस्तान ने पानी छोड़ा

फाजिल्का में एक बार फिर से सतलुज में पानी बढ़ गया है। सरहदी इलाके के तेजा रुहेला गांव में रातों-रात पानी का स्तर बढ़ गया। हालात यह हुए कि सड़की संपर्क टूट गया है। लोग अपने बच्चों को लेकर वापिस लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से यह पानी आया है। स्थानीय निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव में पानी का स्तर काफी कम हो गया था। फसलों से पानी निकल रहा था और सड़कें दिखने लगी थी। उन्हें लगा कि अब लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आएगी और इसकी शुरुआत हो गई है । लेकिन रात के समय अचानक जलस्तर इस कदर बड़ा कि सुबह उठकर जब लोगों ने देखा फसलें तो पानी में डूब चुकी थी। घर पानी की चपेट में आई- राज सिंह
गांव की सड़क भी पानी की चपेट में आ गई। हालत यह है कि दो पहिया वाहन भी सड़क से गुजर नहीं पा रहा। यहां तक की पैदल भी पानी से निकलना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि पानी की रफ्तार बहुत ज्यादा है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि पाकिस्तान की तरफ से यह पानी अचानक आया है, जिसने इलाके को फिर से डुबोकर रख दिया है। वही तेजा रूहेला गांव के रहने वाले राज सिंह का कहना है कि पानी का स्तर कम होने के बाद वह अपने ससुराल के यहां छोड़ रखे बच्चों को लेने के लिए गया था। जब वह अपने बच्चों को लेकर वापस गांव लौटा तो देखा कि पानी फिर से बहुत ज्यादा है। कई घर फिर से पानी की चपेट में आ चुके हैं। लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि सरकार उनकी मदद करें। उन्हें खराब फसलों का पूरा मुआवजा दे। उनके नुकसान घरों की भरपाई करें । ताकि आने वाले समय में लोगों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *