बलरामपुर में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:करमा देखकर लौट रहा था, शोर मचाने पर हुए विवाद के बाद लोहे के पाइप से वार किया

बलरामपुर जिले में महाराजगंज में करमा देखकर लौट रहे युवक की हत्या कर दी गई। शोर मचाने की बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर को उपेंद्र सिंह अपने दोस्त नरेंद्र सिंह के साथ गांव के अमर सिंह के घर करमा देखने गया था। वापस लौटते समय रात करीब 9 बजे वे रामस्वरूप सिंह (35) के घर के पास जयप्रकाश से बातचीत कर रहे थे। लोहे के पाइप से किया वार इसी दौरान रामस्वरूप सिंह वहां आया और उनसे वहां से चले जाने को कहा। उसने आरोप लगाया कि वे शोर मचा रहे हैं। उपेंद्र ने इस बात से इनकार किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रामस्वरूप अपने घर से लोहे का पाइप लेकर आया और उपेंद्र के सिर पर वार कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल उपेंद्र को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता नारायण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *