किन्नौर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व मंत्री का दौरा:बोले-अधिकारी तुरंत सड़कें ठीक करें, लैंडस्लाइड से बस स्टैंड के नुकसान पर कार्रवाई के आदेश

किन्नौर में आज यानी मंगलवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आठ दिवसीय दौरे की शुरुआत सांगला से की। उनका स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री ने सांगला, छितकुल और रक्षम को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन इस सड़क की मरम्मत के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बाढ़ के खतरे से प्रभावित सांगला बस स्टैंड का भी उन्होंने जायजा लिया। लैंडस्लाइड से बस स्टैंड को हो रहे खतरे के मद्देनजर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से सभी जिलों में नुकसान हुआ है। सरकार प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। विश्राम गृह सांगला में मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अभिषेक शर्मा, थाना प्रभारी सांगला जय सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *