पाली में DAP खाद के लिए किसान परेशान, पहुंचे कलेक्ट्रेट:विधायक ने चहेतों में खाद के कट्‌टे बांटने का लगाया आरोप, कृषि मंत्री से की बात

पाली में सैकड़ों किसान मंगलवार को पाली विधायक भीमराज भाटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपनी पीड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले तो अतिवृष्टि से फसलें खराब हुई और अब फसल बुवाई का समय आया तो DAP खाद नहीं मिल रही। ऐसे में फसल की बुवाई कैसे करे। मामले में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर अपने चहेतों को मनमर्जी से खाद बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कृषि मंत्री किरोणी मल मीणा से फोन कर बातचीत की और पाली के किसानों की पीड़ा के समाधान की बात कही। पाली के किसानों के लिए वर्ष 2025 मुसीबतों का साल बनकर आया है। पहले अतिवृष्टि से फसलें खराब हो गई। फिर वापस फसल बुवाई की तैयारी की तो पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। ऐसे में DAP खाद के लिए किसान क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चक्कर काट परेशान हो रहे है। लेकिन खाद नहीं मिल रही। मंडिया सहित आस-पास के कई गांवों से परेशान किसान मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे विधायक के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिले। और अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। ऐसे में परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो वे खेतों में फसलों की बुवाई कैसे करेंगे। विधायक बोले- कृषि मंत्री से की बात
मामले में किसानों के साथ आए पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि पाली में जितनी आवश्यकता है उतनी खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर उन्होंने कृषि मंत्री किरोणीमल मीणा से फोन पर बात की और किसानों की सारी परेशानी बताई। उन्होंने जल्द ही पाली और सुमेरपुर में DAP खाद की सप्लाई भेजने का आश्वासन दिया। 200 कट्‌टे चाहिए और 02 दे रहे कैसे बुवाई करे
मंडिया गांव के किसान भगाराम बताया कि 200 से 300 कट्‌टे DAP खाद के चाहिए उन्हें अपने खेत में बुवाई करने के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से दो कट्‌टे दिए जा रहे है। ऐसे में कैसे फसल की बुवाई करे। अधिकारी बोले- 250 मैट्रिक टन DAP खाद की डिमांड की
मामले में जीतेश चारण मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाली क्रय विक्रय सहकारी समिति का कहना है कि उन्होंने 250 मैट्रिक टन DAP खाद की डिमांड भेजी थी। 30 मैट्रिक टन हीं आपूर्ति हुई। जिसे किसानों में वितरित कर दिया है। जैसे ही और आपूर्ति होगी किसानों में वितरित कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *