मसानिया भैरुनाथ को चढ़ाया हिमाचल की केसर का चोला:भगवान को सर्दी से बचाने का जतन, भक्तों को केसर युक्त दूध का वितरण

बढ़ती सर्दी को देखते हुए अब भक्त भगवान को भी सर्दी से बचाने के लिए अलग-अलग तरीकों से भगवान के रूप श्रृंगार कर रहे हैं ताकि भगवान को सर्दी से बचाया जा सके। कुछ ऐसा ही भीलवाड़ा के पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर में किया गया है। जहां भगवान भैरव बाबा को हिमाचल प्रदेश से लाई गई 250 ग्राम केसर का चोला धारण करवाया गया और इस दौरान भगवान के 151 किलो केसर यूक्त दूध का भोग लगा कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इसकी खास बात यह है कि यह देश का दूसरा ऐसा मंदिर हैं जहां भगवान को केसर का चोला चढ़ाया गया हैं इस मनमोहक श्रृंगार को देखने के लिए दूर दूर से भक्त मंदिर पहुच रहे हैं। मंदिर समिति के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने कहा कि लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं ऐसे में हमारे हिमाचल के भक्त ने बाबा को केसर का चोला चढ़ाने की इच्छा जाहिर की इस पर बाबा मसानिया भैरुनाथ को 250 ग्राम केसर का चोला धारण करवाकर केसर युक्त 151 किलो केसर के दूध का भोग लगाया गया है। यह देश का दूसरा ऐसा मंदिर हैं जहां भगवान को केसर का चोला चढ़ाया गया हैं इससे पूर्व इंदौर में हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया था। केसर का चोला चढ़ाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि भगवान को सर्दी नहीं लगे इसलिए केसर का चोला चढ़ाया गया है जिससे भगवान को गर्माहट रहे । इस दौरान भक्तों द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया। बाबा की पूजा अर्चना कर विशेष आरती की, इसके बाद भक्तों को दूध का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *