राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिन-दहाड़े अपराधियों ने 13 लाख रुपए लूट लिए। आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने पैसे लूटे हैं। वहीं लूटपाट के दौरान अपराधियों से भिड़े दूसरे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद अपराधी रफुचक्कर हो गए। वहीं घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक खतरे से बाहर है। पुलिस तहकीकात करने में जुटी हुई है। यह है पूरी घटना
घटना के बारे स्थानीय लोगों ने बताया कि पंडरा ओपी इलाके के आइसीआइसीआइ बैंक के समीप तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता 13 लाख रुपए छिन कर भाग गए। पहले तो अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उस पर हमला किया। यह देखकर बगल में बैठे सुमित कुमार नामक का एक युवक बचाने पहुंचा। लेकिन अपराधियों ने पकड़े जाने के डर से उसे गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


