कांगड़ा में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार:कार से चरस और पिकअप से 58 पेटी देसी शराब जब्त, सप्लाई करने जा रहे थे

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने बैजनाथ और भवारना से नशीले पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है। बैजनाथ में 15-16 सितंबर की रात पुलिस ने भट्टू-सेहल रोड पर आल्टो कार (HP01DA-0891) को रोका। कार से 303.40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार संजय कुमार (29) और संदीप कुमार उर्फ सच्चु (30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी रात पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने भवारना में गश्त के दौरान एक बोलेरो पिकअप (HP37E-8105) को रोका। वाहन से 58 पेटी देसी शराब मिली। शराब और पिकअप को जब्त किया
पुलिस ने ड्राइवर कृष्ण कुमार और अजय कुमार को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। कांगड़ा पुलिस ने नागरिकों से नशा कारोबारियों की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *