धर्मपुर विधायक का 9 दिन बाद अनशन खत्म:बोले-NH निर्माण में पहाड़ी कटाई कर रहे, उपमुख्यमंत्री ने दिया जांच का आश्वासन

हिमाचल प्रदेश के मंडी में धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंगलवार को अपना 9 दिन का आमरण अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर यह निर्णय लिया। विधायक चंद्रशेखर ने एनएच-3 के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उनका आरोप था कि सड़क का चौड़ीकरण अवैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। एनएचएआई और ठेकेदार असुरक्षित तरीके से पहाड़ी कटाई कर रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी घटिया है। इस निर्माण से धर्मपुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है। कई घरों, दुकानों और कृषि भूमि को क्षति पहुंची है। विधायक ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने धर्मपुर पहुंचे थे। उन्होंने अवाह देवी चौक स्थित धरना स्थल पर विधायक से मुलाकात की। जनहित को देखते हुए आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। विधायक ने उपमुख्यमंत्री के आश्वासन पर अनशन खत्म कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *