कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान:बहरोड़ और माजरी कला में 20 सितंबर से कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से हस्ताक्षर लेंगे

बहरोड़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान 20 सितंबर से बहरोड़ और माजरी कला ब्लॉक से शुरू होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता एक माह तक क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर जुटाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय यादव ने बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा में वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। यादव ने आरोप लगाया कि अलवर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीटों पर वोट चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। संजय यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में यह अभियान चला रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों से हस्ताक्षर लेंगे। कार्यक्रम में बहरोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास यादव, माजरी कला अध्यक्ष विकास शेखावत और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यादव ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता का आंदोलन बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *