टोंक में बजरी भरे 3 डंपर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:रेकी में काम ली गई पिकअप भी पकड़ी; पुलिस को आता देख भागा ड्राइवर

झिराना थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक बजरी से भरे तीन डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त की है। इसके अलावा रेकी में कम ली गई बोलेरो भी जब्त की है। इनके ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग छूटे। पुलिस देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भागा यह कार्रवाई झिराना थाना पुलिस ने SP राजेश मीना के निर्देश पर टोंक ASP बृजेन्द्र सिंह के निर्देशन में, पीपलू डीएसपी अरविन्द कुमार के सुपरविजन में झिराना थाना प्रभारी हरिमन के नेतृत्व में बनास नदी के पास की। थाना प्रभारी हरिमन ने बताया कि बीती रात्रि में पासरोटिया रोड पर निम्हेडा कट के पास पासरोटिया की तरफ से आते हुए ट्रैक्टर 475 बिना नंबरी मय बजरी भरी ट्रॉली को जब्त किया गया। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर ही वाहन को खड़ा कर भाग छूटा। 3 डंपर 1 बोलेरो जब्त दूसरा बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को आज झिराना के पास तेल मील तिराहा झिराना पर पकड़ा। इसका ड्राइवर भी पुलिस को देखकर भाग छूटा। इसी तरह झिराना बस स्टैंड की ओर से आते हुए मस्जिद के पास से, एक बजरी से भरा डंपर, दूसरा डंपर पासरोटिया रोड पर से झिराना के पास से और तीसरा डंपर भी झिराना के पास से जब्त किया है। इसके अलावा एक बोलेरो को भी इन वाहनों के पास से लावारिस हालत में जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *