खन्ना की अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू:बासमती की आवक जारी, परमल धान नहीं पहुंच रहा

पंजाब में 16 सितंबर से धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में फिलहाल केवल बासमती धान की आवक हो रही है। व्यापारी बासमती धान की खरीद कर रहे हैं।आढ़ती यादविंदर सिंह लिबड़ा के अनुसार, लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे पैदावार कम रहने की आशंका है। इस कारण केंद्रीय पूल में पंजाब का योगदान भी घट सकता है। किसानों का कहना है कि पैदावार पिछले सालों की तुलना में कम है। खर्चे भी बढ़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग की मांग की है। आढ़तियों के मुताबिक परमल धान की मंडियों में आवक शुरू होने में कुछ दिन और लगेंगे। एसडीएम खन्ना डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों से धान को पूरी तरह सुखाकर मंडी में लाने की अपील की गई है। इससे नमी संबंधी समस्याएं नहीं आएंगी। एसडीएम के अनुसार 25 सितंबर तक मंडी में धान की आवक बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *