पंजाब के लुधियाना में एक 3 वर्षीय बच्ची के साथ 9 वर्ष के नाबालिग ने रेप की वारदात को दिया। मामले का पता तब चला जब बच्ची की मां की सोने के बाद जाग खुली। उसने देखा बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। उसने बच्ची को ढूंढा तो वह नाबालिग आरोपी के कमरे में रो रही थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे लोगों ने पकड़ लिया। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना में अभी करीब 3 महीने पहले ही अपने पति के साथ रहने आई है। जहां वे एक किराए के कमरे पर रह रहे है। कमरे के पड़ोस में ही एक 9 वर्षीय किशोर रहता है। आज जब वह कमरे में सो रही थी तो वह उसकी 3 वर्ष की बच्ची को उठाकर ले गया। उसने उसे कमरे में ले जाकर गलत काम किया। जब वह सो कर उठी तो बिस्तर पर बच्ची नहीं थी। आरोपी के कमरे में मिली बच्ची उसने हैरत में अपने पति को बताया और बच्ची को ढूंढा। कुछ देर बाद पता चला कि बच्ची आरोपी के कमरे में है। बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं आरोपी नाबालिग किशोर का भी मेडिकल होगा जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी। परिवार के बयानों पर होगी सख्त कार्रवाई-SHO पवन थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ पवन ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक वह करीब 3 महीने से यहां रह रही है, जबकि आरोपी लड़के का परिवार पिछले 9 वर्ष से लुधियाना में रहता है। आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा।


