रोहतक MDU में कल शुरू होगी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता:देश-विदेश की 300 टीमें; 60 इवेंट्स में 750 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कैंपस स्कूल में 17 से 21 सितंबर तक सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के साथ-साथ विदेश से भी खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए भारत और विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 60 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में फॉरेन जोन से खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा और खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ रियो ओलिंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली शिवानी कटारिया करेंगी। खिलाड़ियों का किया जा रहा स्वागत
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मनोज हुड्डा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों और टीमों के स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन और यूसीएस ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रतिभागियों के आगमन पर परिसर में उनका अभिनंदन किया जा रहा है। स्विमिंग पूल पार्किंग क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन डेस्क और स्वागत कक्ष बनाए गए हैं, जहां से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी सुविधाएं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। पौष्टिक खानपान की व्यवस्था
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को हरियाणवी व्यंजनों के साथ-साथ पंजाबी और साउथ इंडियन फूड का भी जायका मिलेगा। बच्चों की सेहत और पोषण का विशेष ख्याल रखते हुए डाइट प्लान तैयार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *