भास्कर न्यूज | टिटिलागढ़ नगर के अमित अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा मे उत्तीर्ण होकर उनके परिवार और समाज का नाम रोशन किया। वे नगर प्रतिष्ठित किराना व्यापारी मनोज अग्रवाल के सुपुत्र है। उनका जन्म टिटिलागढ़ मे हुआ और शिक्षा स्थानीय प्रभावती स्कूल ओर डीएवी कॉलेज मे 12वीं पास कर रायपुर मे सीए का अध्ययन किया। इस मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, दीपक गोयल, रमेश कनोडिया, राजेश अग्रवाल, प्रकाश कुमार गोयल, गंगाधर शर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।


