कांगड़ा में लैंडस्लाइड, 14 घर चपेट में आए:परिवारों को राहत शिविर में किया शिफ्ट, मकानों में दरार; रास्ते क्षतिग्रस्त

कांगड़ा में आज यानी मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ, जिससे 14 घर इसकी चपेट में आ गए। घटना थुरल क्षेत्र की पंचायत वच्छबाई के गांव गरडेड़ की है। इस प्राकृतिक आपदा से 14 परिवार प्रभावित हुए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर राहत शिविर में पहुंचाया। शिविर में भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। समाज जागरण मंच थुरल भी प्रभावितों की मदद कर रहा है। विधायक विपिन सिंह परमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन ने तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक परिवार को 10 हजार रुपये दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान मांगा है। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। तस्वीरों में देखिए नुकसान…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *