बांसवाड़ा में भाजपा नेता बोले-नए जीएसटी स्लैब्स से मिलेगी राहत:आमजन और व्यापारी दोनों को होगा फायदा

भाजपा जिला कार्यालय में Next Gen GST सुधारों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक सीए अंजनी नागर ने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ये सुधार न केवल कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाएंगे बल्कि व्यापारियों और आमजन दोनों के लिए सुविधाजनक साबित होंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जिसमें बताया कि पहले जीएसटी की चार स्लैब निर्धारित थी। अब कटौती कर दो स्लैब ही रखी गई हैं। इसका आमजन को अप्रत्यक्ष रूप से सीधा फायदा होगा। आने वाला समय इसका परिणाम बताएगा। उन्होंने बताया कि नए बदलावों के लागू होने से टैक्स प्रक्रिया की जटिलताएं कम होंगी, कर प्रशासन अधिक सुगम होगा तथा डिजिटल नवाचारों के माध्यम से पारदर्शिता व विश्वास को सुदृढ़ किया जाएगा। सहसंयोजक नागर ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इन सुधारों से विशेष रूप से छोटे व्यापारियों, उद्यमियों तथा कारोबारी वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही जिले की अर्थव्यवस्था व रोजगार के अवसरों में सकारात्मक वृद्धि होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने भी जीएसटी से हुए लाभ की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, जिला परिषद सदस्य हकरु भाई मईड़ा, पूर्व उपसभापति महावीर बोहरा, जिला प्रवक्ता तपन मेघावत, पियूष कोठारी, दिलीप अधिकारी, मिलन पंड्या तथा ऋषिन खींची उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *