कपूरथला में कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत:ई-रिक्शा चालक और बच्चा घायल, रिश्तेदारों से मिलने गई दोनों महिलाएं

कपूरथला में जालंधर-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सुभानपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सुभानपुर के जांच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार चालक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक महिलाओं की पहचान नीलम कुमारी (30 वर्ष) पत्नी कुलविंदर सिंह और सीमा रानी (27 वर्ष) पत्नी मलकीत सिंह निवासी गुरु रविदास नगर, जालंधर के रुप में हुई है। दोनों मृतक महिलाएं जेठानी व देवरानी थी। बच्चे और रिक्शा चालक की हालत गंभीर ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात उन्हें सूचना मिली थी कि हमीरा और सुभानपुर के बीच एक तेज रफ्तार पोलो कार ने आगे जा रही ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिस कारण दो महिलाएं, ई-रिक्शा चालक व एक बच्चा बुरी तरह घायल हुए हैं। तभी कार्यकारी SHO बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए गांव मुस्तफाबाद स्थित SGL चैरिटेबल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा, उसका 5 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सीमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां से डॉक्टर ने 5 वर्षीय नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। समागम में भाग लेने जा रही थी महिलाएं मृतक महिला सीमा के पति मलकीत सिंह के अनुसार, उसकी पत्नी व भाभी ई-रिक्शा में सवार होकर सुभानपुर में रिश्तेदारों को मिलने गई थी। वहां से उन्होंने कपूरथला में किसी समागम में भाग लेने के लिए जाना था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमे दोनों की जान चली गई। सुभानपुर थाना पुलिस ने मलकीत सिंह के बयान के आधार पर कार चालक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव बागड़ियां भुलत्थ के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *