नीलगाय के बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला:बलरामपुर में जंगल से भटककर गांव पहुंचा था, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में जंगल से भटककर नीलगाय का बच्चा ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर पहुंच गया। उसे पालतू कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उपचार के दौरान नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। वन विभाग ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर थी, और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम के बाद नियमानुसार नीलगाय के बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। SDO अनिल पैकरा ने ग्रामीणों और आसपास के निवासियों से आग्रह किया है कि अगर किसी भी वन्यजीव को घायल अवस्था में देखा जाए तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *