कोरबा में भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा:भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, बारातियों की तरह सज-धज कर निकाली घोटालों की बारात

कोरबा नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षदों ने घोटाले की बारात निकाली है। इस दौरान सभी पार्षद बारातियों की तरह सज-धज कर निकले। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने पांच वर्ष केवल भ्रष्टाचार किया है। विपक्षा के नेता हितानंद अग्रवाल ने बताया,कि पांच सालों में विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को केवल बेवकूफ बनाया गया है। सड़क, ऑडिटोरियम, और छात्रावास सभी निर्माण कार्यों में केवल भ्रष्टाचार हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सीतानंद अग्रवाल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर तीन माह में एक बार सामान्य सभा की बैठक होनी चाहिए। लेकिन भ्रष्टाचार बाहर ना निकले इसलिए साल में एक बार ही बैठक होती है। ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *