खुर्शीद बने चुड़ी पाइप उद्योग संघ के अध्यक्ष:आसिफ को कोषाध्यक्ष, मोतीलाल को सचिव पद की जिम्मेदारी

पाली जिला चूड़ी पाइप उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष खुर्शीद अली, सचिव मोतीलाल खींवसरा और कोषाध्यक्ष आसिफ अली को बनाया गया। बैठक मे प्रस्तावक आसिफ भाटी व खुर्शीद अली खेरवा द्वारा सुझाये गए नामों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष नारायण सिंह, सह सचिव धनराज सोलंकी, सह कोषाध्यक्ष रागिब अली, मीडिया प्रभारी राम सिंह को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी उद्योग प्रतिनिधियों ने आशा जताई की संघ चूड़ी पाइप के विकास और समस्याओं के समाधान की दिशा में मजबूती से कार्य करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *