कटनी में कंप्यूटर बाबा ने गोमाता के लिए मांगी भिक्षा:कहा- मुख्यमंत्री यदुवंशी होने के बावजूद गायों की चिंता नहीं कर रहे

कटनी में कंप्यूटर बाबा ने गो माता न्याय यात्रा निकाली। उन्होंने शहर के सुभाष चौक पर लोगों से भिक्षा मांगी। यात्रा का उद्देश्य गो संरक्षण के प्रति लोगों और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। कंप्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि सड़क हादसों में होने वाली गायों की मौत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कहा कि यदुवंशी होने के बावजूद वे गो माता की चिंता नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे, ग्राम, कस्बा ऐसी कौन सी जगह है जहां पर गायें मरने को मजबूर न हों। बाबा ने घोषणा की कि 7 से 14 अक्टूबर के बीच नर्मदापुरम से भोपाल मुख्यमंत्री निवास तक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में गायों के भोजन-पानी की व्यवस्था के लिए वे मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में भिक्षा मांग रहे हैं। उन्होंने आरएसएस से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। 18 जिलों का दौरा कर चुके कंप्यूटर बाबा पूर्व में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके कंप्यूटर बाबा पिछले सात दिनों से लगातार यात्रा पर हैं। वे अब तक कटनी सहित 18 जिलों का दौरा कर चुके हैं। हर जगह वे गो संरक्षण के लिए आवाज उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *