अंब में मंदिर पर कब्जे को लेकर मारपीट:दो पक्षों के 50 लोगों में झड़प, 5 घायल, 40 के खिलाफ FIR

ऊना जिले के अंब उपमंडल के सूरी में मंदिर पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सूरी पंचायत एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार को वह अपने दो साथियों राजिंदर कुमार और जगदेव सिंह के साथ मंदिर का गेट बंद करके बैठे थे, तभी उनकी शिकायत पर दो पुलिस अधिकारी जांच करने आए। जैसे ही उन्होंने उनके लिए मंदिर का गेट खोला तो प्रताप सिंह, भवानी सिंह समेत करीब 20 लोगों ने उसी वक्त पीछे से मंदिर के अंदर आ गए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों से बचाने आई उनकी पत्नी और बेटे के साथ-साथ पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह, उनकी पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए। कुलदीप कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी कैंसर की मरीज हैं और इस मारपीट के दौरान वह बेहोश भी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें इन लोगों के चंगुल से छुड़वाया। कुलदीप कुमार का कहना है कि ये लोग उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। मंदिर पर जबरन कब्जा करने के लिए ये लोग लगभग हर रोज उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने पुलिस से अपने परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी सूरी तहसील अंब जिला ऊना ने मामला दर्ज करवाया है कि वह हर रोज मंदिर में माथा टेकने जाता है। दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज रविवार को जब वह मंदिर में पहुंचा तो कुलदीप कुमार, अविनाश कुमार, अंजना कुमारी, दलजीत सिंह, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोमा देवी, जगदेव सिंह, जोगिंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय कुमार, अनुराधा, अंजना कुमारी, शाम ठाकुर, समित ठाकुर, मनीष राणा, अमन ठाकुर, संजब कुमार, मीना कुमारी, केसरी देवी, जरनैल सिंह, कमलेश कुमारी, आशा कुमारी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पांचों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *