बैठक में डीजे साउंड पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया गया

भास्कर न्यूज | इटखोरी दुर्गा पूजा त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर इटखोरी थाना परिसर में मंगलवार को सीओ सविता सिंह एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और जिप सदस्या सरिता देवी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख प्रिया कुमारी ने की। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि डीजे साउंड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पूरे मेला क्षेत्र को ड्रोन कैमरे से निगरानी रखा जाएगा। साथ ही सादी लिबास में पुलिस की प्रति नियुक्ति की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्या सरिता देवी, उप प्रमुख संजय गुप्ता, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बिरजू राणा समेत मुखिया प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *