लुधियाना | दरेसी थाना पुलिस ने गश्त दौरान चोरी की स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी दविंदर सिंह गश्त के दौरान सुंदर नगर इलाके में थे, तभी सूचना मिली कि चोरी का आदी युवक स्कूटी पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर ग्रे रंग की एक्टिवा (PB-10-GG-7182) बरामद की। पता चला कि यह स्कूटी करीब एक हफ्ता पहले सुंदर नगर से चोरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर आरोपी को काबू कर लिया, जिसकी पहचान बलविंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।


