फैक्ट्री से मशीन के कीमती पार्ट्स और घर से नकदी-सामान चुराया

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में दो अलग-अलग इलाकों में चोरियां हो गई है। इसमें घर के समान के साथ लाखों की मशीन के पार्ट्स चोरी हो गए हैं। पहली वारदात 4 सिंतबर की रात फोकल पॉइंट पेज-7 में स्थित नीतीश साइकिल इंडस्ट्री में हुई है। फर्म के मालिक अक्षित गुप्ता वासी बसंत एवेन्यू ने बताया कि वारदात की रात को कोई अज्ञात उनकी फैक्ट्री के पिछले तरफ से आया। आरोपी दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसके बाद साइकिल के पार्ट्स बनाने वाली मशीन के अंदर का कीमती सामान चुरा कर ले गया। वारदात का खुलासा अगले दिन हुआ। फिर मामले में थाना फोकल पॉइंट की पुलिस को जानकारी दी। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। इसलिए अज्ञात पर केस दर्ज किया है। तलाश जारी है। खिड़की तोड़ घुसे चोर: वहीं दूसरी वारदात बड़ी हैबोवाल कलां में स्थित मान डेयरी के पास बंद घर में हुई है। इसका खुलासा मंगलवार दोपहर 11 बजे हुआ। घर के मालिक रणजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत एक महीने से जालंधर में अपने ससुराल में गए हुए थे। मंगलवार को जब वापिस लुधियाना लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। फिर चोरी का खुलासा है। चोरों ने किचन का सामान और 7 हजार की नकदी चुराई है। घर में दाखिल होने के लिए आरोपियों ने खिड़की को तोड़ा। उसकी के जरिए सारी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में थाना हैबोवाल की पुलिस को शिकायत लिखवा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *