आपसी रंजिश में पति-पत्नी पर हमला, केस दर्ज

लुधियाना| थाना मेहरबान के अधीन कडियाणा कला गांव में आपसी रंजिश के चलते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। पीड़ित बलवंत सिंह के अनुसार, 4 सितंबर को उसका भाई बेअंत सिंह नशे की हालत में घर के बाहर आया और गाली-गलौच व अश्लील इशारे करने लगा। आपत्ति जताने पर आरोपी ने गुस्से में हथियार से बलवंत सिंह और उसकी पत्नी सुमनजीत कौर पर हमला कर दिया। दोनों हमले में घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बेअंत सिंह और उसकी पत्नी जतिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *