सड़क के किनारे 2 बार एंबुलेंस रोककर हेल्थ टीम ने की दो लेडीज की डिलीवरी

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में 2 महिलाओं ने एंबुलेंस 108 में सिविल हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही बच्चों को जन्म दिया है। इमरजेंसी हेल्थ टीमों ने एंबुलेंसों को रोड के किनारे रोका अगौर 2 महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान संभाला। दोनों के नवजन्मे बच्चे तंदरुस्त हैं। मंगलवार को एंबुलेंस सेवा ने बताया कि ये दोनों डिलवरी ईएमटी भुनवेश कुमार और पायलट बिक्रमजीत सिंह की सक्रियता से हुई हैं। सिटी में पहले डिलवरी मामले में राजा गार्डन निवासी अंजलि कुमारी को सिविल अस्पताल ले जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। अस्पताल पहुंचने में वक्त लगता था जबकि स्थिति जटिल हो गई थी। ऐसे में एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें अंजलि ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इसी टीम ने दूसरे मामले में भी तत्परता दिखाई। हेमवंती देवी, निवासी बस्ती शेख, को अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा हुई। त्वरित चिकित्सकीय देखभाल के साथ एम्बुलेंस में ही सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। दोनों माताओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल लेकर गए। उधर,108 एंबुलेंस की प्रोजेक्ट हेड मनीष बत्रा ने बताया कि स्टाफ को चलती हुई एंबुलेंस में मरीजों दी जीवन रक्षक देखभाल दी जाती है। लगातार दो सफल आपातकालीन प्रसव प्रशिक्षण- समर्पण और तत्परता से हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *