वेल्यू एडेड टैक्स के असेस्मेंट नोटिसों से व्यापारी परेशान, खेल उद्योग संघ ने मांगी सेटलमेंट पॉलिसी

भास्कर न्यूज | जालंधर वेल्यू एडेड टैक्स के पुराने केसों की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की सुविधा न मिलने से छोट व्यापारी परेशान हैं। मंगलवार को खेल उद्योग संघ पंजाब की एक बैठक संघ के कन्वीनर विजय धीर, सह कन्वीनर प्रवीण आनंद एवं सह कन्वीनर रमेश आनंद की अगुवाई में हुई है। इसमें वैट असेसमेंट साल 2017/18 के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम अभी तक घोषित ना होने पर चिंता प्रकट की गई है। वन टाइम सेटलमेंट स्कीम घोषित करने के लिए पंजाब सरकार को आगे भी कई बार पत्र लिखे गए हैं आज फिर एक बार एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान को लिखा गया है। इसके बारे में बैठक में संघ के कनवीनर रविंद्र धीर ने कहा कि साल 2017-2018 की पहली तिमाही के बाद जीएसटी लागू हो गया था। इससे पहले के वर्षों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम घोषित होती रही है चाहे वह कांग्रेस सरकार के समय चाहे वर्तमान सरकार के समय किंतु एक तिमाही के लिए अभी तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम घोषित नहीं की गई और लगभग विगत 1 साल से हम इसके लिए मांग करते आ रहे हैं। राज्य सरकार को यथाशीघ्र वन टाइम्स सेटलमेंट स्कीम घोषित करनी चाहिए क्योंकि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारी कारोबारी वर्ग को व्यर्थ में परेशान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आगामी 22 सितंबर को जीएसटी की दरों में हो रहे बदलाव से राहत महसूस की गई। इस तारीख से टैक्स की दरें कम हो जाएंगी। दूसरी तरफ संघ के सदस्यों ने कहा कि वेल्यु एडेड टैक्स में हर ईटीओ के पास अधिकार था कि वह किसी भी व्यापारी के टैक्स खातों की एसेसमेंट पिछले 6 वित्तीय साल में कभी भी कर सकता है। अब समस्या है कि वेल्यु एडेड टैक्स खत्म करके सितंबर 2017 में जीएसटी लागू किया गया है। अब तक साल 2017 के दिनों के टैक्स के रिमाइंडर-एसेसमेंट नोटिस भेजे जा रहे है। उस समय नया टैक्स लगने के बाद पुराने सी फार्म नहीं मिले थे। आज तक वेल्यु एडेड टैक्स की रिटर्नें लंबित हैं। सरकार इन्हें राहत दे। बैठक में शामिल होने वालों में विपन प्रिंजा, प्रेम उप्पल, संदीप गांधी, अरविंद खन्ना, बाल किशन, राजिंदर चतरथ, नंद किशोर सभरवाल, गौरव सलगोत्रा, साहिल बेदी, निखिल सोनी, मनु आनंद, पुनिश मदान, हरीश आनंद, राजीव जोशी, साहिल वर्मा, सरबजीत सिंह सचदेवा, शाम शर्मा, जतिंदर दत्ता, रोहित गुप्ता, राहुल कोहली, अरुण ओबेरॉय, विकास ढींगरा, सुरजीत सिंह शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *