इंजीनियर दिवस पर इंजीनियरों ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

अमृतसर| काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स पंजाब के बैनर तले राज्यभर के सैकड़ों इंजीनियरों ने इस बार इंजीनियर दिवस को बाढ़ पीड़ितों की सहायता को समर्पित किया। इस अवसर पर गुरद्वारा बाबा बुड्ढा जी, रमदास में इकट्ठा हुए इंजीनियरों ने सुखमणि साहिब का पाठ और सरबत के भले के लिए अरदास की। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों के लिए बिस्तर और पशुओं के चारे से भरे वाहन रवाना किए। काउंसिल के पंजाब चेयरमैन करमजीत और सुखमिंदर सिंह लवली ने बताया कि राहत कार्यों की शुरुआत अजनाला क्षेत्र से की गई है और अन्य प्रभावित इलाकों में भी सहयोग पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर आपूर्ति एवं स्वच्छता, भवन एवं मार्ग, जल स्रोत प्रबंधन, बिजली बोर्ड, और विभिन्न निगमों से जुड़े इंजीनियर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *