अमृतसर| एथलीट एंड एथलेटिक्स संगठन के जनरल सेक्रेटरी कोच भगवान दास को उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पंजाब अध्यक्ष और अधिवक्ता लखविंदर बच्चन द्वारा दिया गया। कोच भगवान दास ने अपना पूरा जीवन भारत को समर्पित कर दिया है। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम सहित पंजाब के लगभग हर स्टेडियम में दौड़ चुके हैं। वे न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं, बल्कि जरूरतमंद खिलाड़ियों को अपने निजी सामान और कपड़े भी देते हैं। उनका यह सेवाभाव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सम्मान समारोह में स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक तरनदीप पाल, अधिवक्ता विक्रम अग्रवाल, और मंडल प्रधान लखबीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा भी की गई। बाढ़ से प्रभावित 169 गांवों के युवाओं के लिए मैराथन और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


