अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने आगामी सीजन में फसल की बुवाई के प्रबंधनों को लेकर अफसरों संग मीटिंग की। उन्होंने बताया कि कृषि, प्रदूषण नियंत्रण, मंडी बोर्ड और सहकारिता विभागों को किसानों की मदद के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह किसान जिन्होंने धान की कटाई कर ली है, अगली फसल के लिए खेतों को तैयार करने को लेकर मशीनरी और मार्गदर्शन करेंगे। जब भी कोई किसान जिले की किसी भी मंडी में धान लेकर आएगा, हमारी टीम उससे फोन पर संपर्क करेगी और पूछेगी कि क्या उसे पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी की जरूरत है या उसके पास कोई मशीनरी है। किसान मशीनरी की जरूरत बताते हैं तो प्रशासन उपलब्ध कराएगा। यह डाटा ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी को दिया जाएगा। जो संबंधित किसान की आवश्यकता के अनुसार मशीनरी की व्यवस्था करेगा।


