शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:बठिंडा के युवक से हुआ विवाह, मायके वाले बोले- गला घोटकर की गई हत्या

पंजाब में बाबा फरीद नगर में रहने वाली एक युवती ने शादी के ढाई महीने बाद ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। थाना कैंट पुलिस द्वारा ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदौड़ निवासी 22 वर्षीय अर्शप्रीत कौर की करीब ढाई महीने पहले बठिंडा बाबा फरीद नगर में रहने वाले बलविंदर सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता के ससुरालियों द्वारा युवती के परिजनों को सूचना मिली कि रविवार को अर्शप्रीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया अर्शप्रीत कौर के मायके वालों ने आरोप लगाया कि मृतक युवती के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज न मिलने के कारण ही उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, थाना कैंट पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। थाना कैंट के जांच अधिकारी मनफूल सिंह ने बताया कि मृतका अर्शप्रीत कौर के मायके वालों के बयानों के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *