फाजिल्का में शहीदों की समाधि पर बनेगा म्यूजियम:विधायक नरेंद्र पाल ने किया शिलान्यास, 6 लाख की ग्रांट भी दी

पंजाब के फाजिल्का में बॉर्डर रोड पर बनी फाजिल्का वॉर मेमोरियल शहीदों की समाधि पर अब म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 6 लाख रुपए की ग्रांट दी गई है। मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्र पाल सवना ने इसका नींव पत्थर रखा। इस दौरान विधायक ने जरूरत पड़ने पर और ग्रांट जारी करने का दावा किया। विधायक का कहना है कि इन्हीं शहीदों की बदौलत ही हम आज चैन की सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने शहीदों को नमन भी किया। फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सवना ने बताया कि फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके से लगती फाजिल्का वार मेमोरियल जहां 1971 भारत पाक जंग की दौरान शहीद हुए थ्री आसाम रेजीमेंट के 47 शहीद जवानों का समाधि स्थल बनाया गया है। जिसके नवीनीकरण के लिए फाजिल्का वार मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी द्वारा उनसे संपर्क किया गया था l जिस पर उन्होंने करीब 6 लाख रुपए की ग्रांट जारी की है l हालांकि उनके द्वारा इसका नींव पत्थर रख दिया गया है l उन्होंने दावा किया है कि इसके बावजूद अगर उन्हें और ग्रांट की जरूरत पड़ेगी तो वह भी जारी की जाएगी l समाधि का नवीनीकरण कराने की मांग फाजिल्का वार मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि उनकी समिति द्वारा इन शहीदों की समाधि की देखभाल की जा रही है, और अब जरूरत है कि इन शहीद जवानों की तस्वीरें भी एक म्यूजियम में लगाई जाए। शहीदों की समाधि का नवीनीकरण किया जाए। इसके लिए आज विधायक ने नींव का पत्थर रखा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *