भास्कर न्यूज| धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में 14 सितंबर को कॉलेज के नवीन भवन में पूर्व छात्रों के लिए एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया। अतिथि प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक, एलुमिनी अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर चौबे, डॉ. अनंत दीक्षित, सपन कुमार साहा, पीसी चौधरी, प्रो. पी वर्गीस, डॉ. एके सिंह, पीबी पराडकर, पार्षद कुलेश सोनी, अखिलेश सोनकर, डॉ. जेएस खालसा उपस्थित थे। अतिथियों ने धमतरी के छात्र जीवन को याद कर कॉलेज के निरंतर विकास के प्रति समर्पित रहने एवं पीजी कोर्स, भवन, कमरे, छात्रावास सहित संपूर्ण सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्याख्याताओं का स्वागत व सम्मान किया गया। व्याख्याता शैलेन्द्र चेलक, राकेश साहू, गोपेश्वर देवांगन, नेहरूलाल साहू, युगलकिशोर सेन, यशोदा साहू, रूपा निर्मलकर, दामिनी साहू, सोहनलाल साहू, गंगाधर ध्रुव, विजय कुमार साहू, देवेन्द्र कुमार, गेवाराम नेताम, टोमेन्द्र कुमार अग्रवाल, जेसी राबिन, दुर्गेश साहू, गोपेश कुमार, खूबलाल सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, दिलीप साहू आदि का सम्मान किया गया।


