अभिनंदन-25 कार्यक्रम, नेटवर्किंग व मैनेजमेंट शिक्षा की अहमियत बताई

जयपुर | एसएस जैन सुबोध प्रबंध संस्था में अभिनंदन-2025 कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एमबीए व बीबीए छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. अलका गौर ने विद्यार्थियों को नौकरी चाहने की बजाय नौकरी देने की मानसिकता अपनाने, कड़ी मेहनत व आत्म-अनुशासन पर बल दिया। रानू नाथानी ने मैनेजमेंट के महत्व और समाजहितकारी उत्पाद विकसित करने की प्रेरणा दी। प्रो. विजय सिंह राठौड़ ने जुनून से सफलता पाने का संदेश दिया। पूर्व छात्र सचिन खंडेलवाल ने नेटवर्किंग व मैनेजमेंट शिक्षा की अहमियत बताई। विजेंद्र सोलंकी ने भगवान हनुमान के प्रबंध कौशल पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *