जयपुर | यूईएम जयपुर ने वार्षिक टेकफेस्ट टेकयूटोपिया 2025 का आयोजन किया। 800+ छात्रों ने रोबो सॉकर, डेथ रेस, हैकफिट, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, कैप्चर द फ्लैग जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों की मौजूदगी ने आयोजन को और विशेष बना दिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) बिस्वजय चटर्जी ने इसे शिक्षा, उद्योग और नवाचार का संगम बताया।


