महासमुंद| ग्राम बिरकोनी में कंटेनर की ठोकर से दंपत्ति और बच्चे को चोटें आई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी दीपक वर्मा ने थाने में शिकायत की है कि 27 दिसंबर को वह पत्नी गायत्री वर्मा व बच्चे आरंग निवासी विरेन्द्र कुमार मेश्राम के साथ बाइक से आरंग जा रहे थे।


