एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी… जयपुर, वाराणसी, गुवाहाटी व रायपुर के लिए सीधी उड़ानों का प्रस्ताव

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार, 18 सितंबर को यात्री सेवा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या ने बताया कि इस अवसर पर पूरे देश में यात्रियों के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रांची एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जहां स्थानीय परंपरा के अनुसार यात्रियों का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। पारंपरिक लोक नृत्य, पौधरोपण, और रेडक्रॉस व सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर भी होंगे। दोपहर 11 से 12.30 बजे तक एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी 10वीं और 12वीं के छात्रों को एविएशन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी देंगे। बच्चों के लिए क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि जयपुर, वाराणसी, गुवाहाटी और रायपुर के लिए सीधी उड़ानों का प्रस्ताव एयरलाइन्स को भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही कैट-2 लाइट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे खराब मौसम या कम दृश्यता में भी विमान सुरक्षित लैंड कर सकेंगे। डायरेक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन भी जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *