शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार आज 3 IPO का दूसरा दिन आज देव एक्सेलरेटर लिमिटेड, श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड और अर्बन कंपनी के IPO का दूसरा दिन है। ये तीनों ही IPO अपने पहले ही दिन यानी कल 10 सितंबर को ही पूरे सब्सक्राइब हो चुके हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 सितंबर को सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर 81,425 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी रही थी, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ था।


