नीमच में 96 किलो डोडाचूरा जब्त, माल छोड़कर तस्कर फरार:ईको कार से साड़ी का कट्टा, डिक्की में दो काले प्लास्टिक कट्टे मिले

नीमच सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने एक ईको कार से 96 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने मंगलवार रात 9 बजे के करीब बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोरखेड़ी पानेरी और टोल टैक्स के बीच नाकाबंदी की थी। करीब 20 मिनट बाद एक सफेद ईको कार (MP 09/WM 2067) आई। चालक ने नाकाबंदी देखकर गाड़ी पलटा ली। पुलिस ने पीछा किया। चालक पिपल्या नाथावत और झालरी के बीच पुलिया से पहले कार छोड़कर भाग निकला। कार में एक साड़ी का कट्टा और डिक्की में दो काले प्लास्टिक के कट्टे मिले। जांच में इनमें डोडाचूरा होना पाया गया। चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने कुल 96 किलो डोडाचूरा और ईको कार जब्त कर ली है। थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक और मादक पदार्थ के स्रोत की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *