सीएम भजनलाल शर्मा ने आज मानसरोवर के सिटी पार्क के बाहर झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह रही कि जहां सीएम को सफाई करनी थी, केवल वहां पर ही केवल गंदगी थी। उसके आसपास का एरिया, यहां तक की मुख्य सड़क भी पूरी तरह से साफ थी। बताया जाता है कि सीएम के आने से पहले ही निगम के कर्मचारियों द्वारा वहां पर कचरा डाला गया था। सीएम ने चाय बनाकर पिलाई
मानसरोवर से लौटते समय सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क के किनारे एक थड़ी पर रुककर चाय बनाई और वहां मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को चाय पिलाई। इसके बाद सीएम जवाहर कला केंद्र पहुंचे। यहां पर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके जीवन से जुड़ी नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन करके उसका अवलोकन किया।


